भदोही, जून 3 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में हरियाली बढ़ाने की दिशा में वित्तीय वर्ष 2026-27 में 13 लाख 8 हजार फलदार एवं छायादार पौधे रोपित होंगे। शासन से विभागों को पूर्व में ही लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए थे। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापार पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। शासन से इस वर्ष जिले में 13 लाख 88 हजार पौधा रोपित करने का लक्ष्य मिला है। अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को उनके कार्यक्षेत्र के अनुसार पौधरोपण के लक्ष्य आवंटित कर दिए गए हैं। पौधा लगाने के साथ ही नियमित संरक्षण करने की भी जिम्मेदारी विभागों को दी गई है। यह भी पढ़ें- जिले में एक करोड़ 61 लाख से अधिक पौधे रोपने का लक्ष्य डीएम शैलेश कुमार ने संबंधित विभागों को निर्देशित किए कि इस वर्ष पौधरोपण केवल लक्ष्य पूर्ति तक सीमित न रहे, बल्कि लगाए गए पौधों की निय...