मऊ, मई 11 -- मऊ,संवाददाता। हरियाली बढ़ाने के लिए इस साल भी जिले में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। शासन स्तर से ही इसकी रूपरेखा तय करते हुए सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। 30 लाख 51 हजार 481 पौधों का रोपण 26 विभाग मिलकर करेंगे। यह अभियान जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा, जिसके लिए गड्ढों की खोदाई शुरू हो गई है। विभाग का दावा है कि पिछले वर्ष लगाए गए पौधों में 90 प्रतिशत जीवित अवस्था में हैं। वन विभाग, नगर पालिका और नगर पंचायतों से इनके सींचने की व्यवस्था की जा रही है। जनपद में जंगल ही नहीं, काफी हद तक नहरों और सड़कों के किनारे लगे पेड़ों का सफाया हो चुका है।हालांकि, शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन हर साल लाखों पौधे लगवाता आ रहा है। जिसका सार्थक परिणाम भी दिख रहा है। वर्तमान समय में जनपद में 173 हेक्टेयर वन का क्षेत्रफल हैं। सबसे ज्याद...