हरियाली बचाने को युवाओं ने लिया संकल्प
बांदा, जून 27 -- बांदा। जिले में 'जल-जंगल-पहाड़ बचाओ' अभियान के तहत युवाओं ने शनिवार को नवाब टैंक स्थित वन चेतना केंद्र में बैठक की। जल स्रोतों, वनों और पहाड़ों के घटते अस्तित्व पर गहरी चिंता व्यक्त करते प्राकृतिक संपदा को संजोने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित व हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करने को एक ठोस कार्य योजना तैयार की। अधिवक्ता लव सिन्हा व पद्मश्री उमाशंकर पांडेय ने कहा कि शहरों में बेवजह हो रही पेड़ों की कटाई पर अविलंब रोक लगनी चाहिए। पर्यावरण प्रेमी सिद्धार्थ सिंह, शिक्षक अभिषेक शुक्ला, छात्र नेता शैलेन्द्र कुमार वर्मा और अनिल प्रजापति आदि मौजूद रहे। सभी ने निर्णय लिया कि अभियान से जुड़े प्रत्येक सदस्य को जल संरक्षण, वनीकरण, पहाड़ सुरक्षा, जन-जागरूकता और नेतृत्व क्रियान्वयन पर अपनी लिखित कार्य योजना प्रस्तुत करनी होगी।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.