हरियाली बचाने को आज से धरने पर बैठेगें किसान
लखनऊ, सितम्बर 7 -- वर्ष 1984 में घोषित फलपट्टी क्षेत्र मलिहाबाद मे हो रही अन्धाधुंध हरे और फलदार पेड़ों की कटान रोकने, सरकार को हो रहे राजस्व के घाटे को रोकने के लिये भारतीय किसान (क्रांति) यूनियन मंगलवार से वन विभाग कार्यालय पर बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू करेगी। डीएफओ व अन्य उच्चाधिकारीयों को सौंपे गए ज्ञापन के हवाले से भारतीय किसान (क्रांति) यूनियन के जिलाध्यक्ष शिवनारायण शर्मा और जिला महासचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र की हरियाली और पर्यावरण को बचाना सभी किसानों की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी नियमों और छूट की आड़ लेकर इस संरक्षित फलपट्टी क्षेत्र में प्रतिदिन सैकड़ों हरे-भरे और फलदार पेड़ बेरहमी से काटे जा रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र का पर्यावरण संकट में आ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.