बहराइच, जून 1 -- जरवलरोड, संवाददाता। जरवलरोड के ग्रामीण अंचल के धंवरिया भुंडे पुरवा गांव में नहर किनारे बिना परमिट करीब एक दर्जन सागौन के पेड़ लकड़कट्टों ने काट डाले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में अवैध कटान और जुर्माने के नाम पर मामलों के निस्तारण की कार्यप्रणाली पर सवारियां निशान लग रहे है। कैसरगंज रेंजर ओमकार यादव ने बताया कि बिना परमिट के तीन पेड़ काटे जाने की सूचना वन दरोगा की ओर से दी गई थी। उसी पर जुर्माना लगाते हुए वैधानिक कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में वन्य जीवों का शिकार और कीमती पेड़ों का अवैध कटान जबकि ग्रामीणों का कहना है नहर किनारे लगे एक दर्जन हरे पेड़ को ठेकेदार ने बेरहमी से काट कर लकड़ी गायब कर दी गई है।

हिंदी...