कौशाम्बी, अप्रैल 28 -- प्रयागराज जनपद के एयरपोर्ट और कौशाम्बी जनपद के पिपरी थाने की सीमा पर स्थित चक चंद्रसेन गांव में इन दिनों हरे-भरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरणीय संतुलन पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में रात-दिन लकड़हारे सक्रिय हैं और बिना किसी रोक-टोक के कीमती पेड़ों पर आरा चलाया जा रहा है। मंगलवार को ही गांव में दर्जन भर से अधिक नीम, कटहल, सागौन और आंवला जैसे उपयोगी एवं पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण पेड़ों को काट दिया गया। खुलेआम हो रही कटान के बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही कटाई से क्षेत्र की हरियाली तेजी से समाप्त हो रही है। इससे न केवल प्राकृतिक सौंदर्य प्रभावित हो रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.