नई दिल्ली, अगस्त 2 -- हरियाली तीज में कुछ ही दिन बाकि रह गए हैं लेकिन महिलाएं अभी से ही तैयारियों में जुट जाती हैं। हरी साड़ी से लेकर चूड़ी-बिंदी तक सबकुछ नया खरीद लेती हैं लेकिन कई बार सभी कामों के बीच पार्लर जाने का समय नहीं मिल पाता है। हर औरत चाहती है कि वह इस खास दिन पर सुंदर दिखे और ऐसा तभी हो सकता है जब आपका चेहरा खिला-खिला दिखेगा। गर्मी, पानी की कमी या फिर धूल-मिट्टी के कारण चेहरे पर डलनेस आ जाती है, जिससे चेहरा मुरझाया हुआ काला दिखता है। अगर आप पार्लर नहीं जा पाती हैं तो घर पर ही आसान तरीकों के साथ क्लीनअप कर सकती हैं। इस क्लीनअप से आपके चेहरे को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा और गंदगी-टैनिंग भी साफ हो जाएगी। चलिए आपको क्लीनअप करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बताते हैं।क्लीनअप करने के फायदे अगर आप क्लीनअप करते हैं, तो चेहरे पर जमा...