हरियाली तीज पर मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित
लखीमपुरखीरी, अगस्त 14 -- कस्ता, संवाददाता विद्या भारती द्वारा संचालित राधेरमण सोनादेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कस्ता में हरियाली तीज के पावन अवसर पर भव्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुणेश त्रिवेदी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए हथेलियों पर आकर्षक, पारंपरिक और आधुनिक मेहंदी डिज़ाइन उकेरे। विद्यालय परिवार ने छात्राओं की इस रचनात्मकता की जमकर सराहना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यह भी पढ़ें- मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा यह भी पढ़ें- Bijnor News: प्रतियोगिता में बच्चो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.