वाराणसी, अगस्त 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सर्व कल्याण ब्राह्मण महिला संगठन काशी का स्थापना दिवस और हरियाली तीज समारोह महमूरगंज स्थित एक होटल में गुरुवार को मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने हरियाली तीज की पारम्परिक संस्कृति और लोक परम्पराओं को जीवंत किया। इन्होंने नृत्य, गीत, कजरी और विभिन्न मनोरंजक खेलों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि धीरेंद्र महिला महाविद्यालय की सहायक आचार्य डॉ. रुचि मिश्रा ने किया। मांडवी और शाम्भवी ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में डॉ. ममता टंडन, अंजलि मिश्रा, मधु तिवारी, रचना वाजपेयी, अर्चना त्रिपाठी, मंजू पांडेय, रेखा मिश्रा, ज्योत्सना मिश्रा, चिंता ओझा, सोनम, पिंकी, संध्या, शशिकला, गोदावरी, रितु, ममता पाठक, प्रीति, सुषमा, करुणा, सविता, सुमन, गुड़िया, मालवि...