मेरठ, अप्रैल 30 -- हरियाली क्लब की मासिक सभा बुधवार को एलक्जेंडर क्लब में सुनीता की अध्यक्षता में सपन्न हुई। इस अवसर पर सभा "इतनी शक्ति हमें देना दाता" प्रार्थना से सभा प्रारंभ हुई। संचालन करते हुए अंशु गोयल ने पिछले माह की होली उत्सव सभा की समीक्षा की व उसमें हुई प्रस्तुतियों पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष द्वारा ग्रीष्म ऋतु में लगाने वाले पौधों का वर्णन किया गया व गर्मी के ताप से पौधों को किस प्रकार बचाया जाए व उनके रखरखाव के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही इस माह की किटी निकाली गयी। इस सभा में डॉ रश्मि मित्तल डेंटल आस्थेटिक्स ने दांतों से संबंधित विशेष एवं विस्तृत ज्ञानवर्धक जानकारी दी। अध्यक्ष सुनीता ने सभी सदस्यों का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...