हरियाली का संकल्प लेकर रोपे पौधे
औरैया, जून 5 -- दिबियापुर,संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लेकर पौधा रोपण अभियान की शुरुआत जगह हुई। लोगों ने पौधों को लगाने और उनको संरक्षित करने का संकल्प दोहराया।नगर पंचायत दिबियापुर ने इंदिरा नगर स्थित नवनिर्मित पानी की टंकी परिसर में पौधा रोपण अभियान की शुरुआत की। नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने सभासदों के साथ पौधे रोपे। उन्होंने बताया कि ग्रीन दिबियापुर अभियान के अंतर्गत व्यापक पौधारोपण कर उन्हें संरक्षित करने की मुहिम चलाई जाएगी।सभासद इन्द्र पाल सिंह इंदू, सचिन गुप्ता, राहुल दीक्षित, कुलदीप पोरवाल, श्रद्धा मनु चौहान आदि रहे। उधर एनटीपीसी के अंबेडकर मैदान में परियोजना प्रभारी शुभाशीष गुहा और विभागाध्यक्षों की मौजूदगी में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत हुई इसमें एनटीपीसी कार्मिकों के परिजनों और बच्चों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.