हरियाली एरियर में झाड़ियां साफ करवाने की मांग
जौनपुर, अप्रैल 7 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में हरियाली के लिए एक तो प्रर्याप्त संख्या में पेड़ पौधे लगाए नहीं जाते हैं और जो भी सड़क के किनारे लगाएं भी गए थे वे सभी संबंधितों की लापरवाही के कारण सूख गए है। उद्यमियों सहित लोगों का कहना है कि उसके सूखने में रख रखाव ही प्रमुख कारण है। जिसमें सिर्फ पौधों का रोपण ही बहादुरी नही बल्कि नन्हें मुन्नों की तरह नियमित उसकी परबरिश भी होनी चाहिए। जिसमें उसे समय समय पर आवश्यकता अनुसार खाद पानी व दवा वगैरह उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए संसाधन के साथ अलग से कर्मचारियों की स्थाई नियुक्ति होनी चाहिए, ताकि झाड़ियों की सफाई करायी जा सके। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि हरियाली एरिया में जो झाड़ियां उगी हैं उन्हें साफ कराया जाना आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.