रांची, अगस्त 12 -- तोरपा, प्रतिनिधि। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर वृक्ष मित्र परिवार द्वारा पीबीजी ग्राउंड, नई दिल्ली में आयोजित बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र, तोरपा में किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान* मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। केंद्र में जुटे किसानों को जूम के माध्यम से मंत्री का संबोधन सुनाया गया। मंत्री ने कहा कि हम पाँच वृक्ष मित्र बनाएंगे और उनसे आग्रह करेंगे कि वे भी पाँच और लोगों को प्रेरित करें। इस तरह पर्यावरण बचाने का एक बड़ा कारवां बनेगा। उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़कर हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। प्रसारण के बाद केंद्र प्रक्षेत्र में नीम का पौधा लगाया गया。 यह भी पढ़ें- पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ लाइव प्र...