भभुआ, जुलाई 8 -- नीम, जामुन, पीपल, कचनार, खैर, कनेर, गुलमोहर, शीशम के बीज किए इकट्ठा युवाओं, कॉलेज के छात्रों व पर्यावरण प्रेमियों की टीम तैयार कर रहे हैं शिवम भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कैमूर के पर्यावरण प्रेमी शिवम कुमार 20 हजार बीज गेंद (सीड बॉल) तैयार करेंगे। इससे जिले की बंजर भूमि और पहाड़ पर हरियाली बिखेरने की कोशिश करेंगे।

पौधों का रोपण इसके अलावा नदी तट, जंगल, खाली पड़ी वन भूमि, पहाड़, पथरीले क्षेत्र, तालाब व नहर के तटबंध, रेल पटरी के किनारे फेंक पौधे उमाएंगे। उन्होंने चिकनी मिट्टी व बीज के मिश्रण से गेंद तैयार किया है। उन्होंने बताया कि बीज की गेंद बनने के बाद, उन्हें उपयोग करने से पहले 24-48 घंटे तक सूखना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस विधि से बीज के धूप से सूखने, चिड़ियों को खाने, जानवरों व हवा से नुकसान होने की आशंका नहीं रहेगी। जब ब...