मैनपुरी, अप्रैल 22 -- मैनपुरी। सुदिती ग्लोबल एकेडमी में विश्व पृथ्वी दिवस पर हरियाली और पर्यावरण जागरूकता संदेशों से सजाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। समारोह के दौरान नन्हें मुन्ने बच्चों ने पृथ्वी हमारी मां विषय पर मनमोहक पोस्टर और रंगोली बनाई, वहीं उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वनों की कटाई और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर कड़ा प्रहार किया। छात्र-छात्राओं ने कविता-पाठ के जरिए पर्यावरण की दुर्दशा और जल संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। एक विशेष सत्र में विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया और अपने प्रत्येक जन्मदिन पर एक पौधा लगाने व उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- पृथ्वी हमारा एकमात्र निवास स्थान, हम सभी को इसके संरक्षण की जि...