मुरादाबाद, मार्च 14 -- ग्राम हरियाना स्थित जामा मस्जिद में तरावीह के दौरान कुरान-ए-करीम मुकम्मल होने पर अकीदत और खुशी का माहौल रहा। इस मौके पर नमाजियों ने अल्लाह की बारगाह में मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली के लिए खास दुआ की। तरावीह की नमाज में कारी मोहम्मद मुनाजिर हुसैन ने कुरान-ए-पाक सुनाया। कुरान-ए-करीम मुकम्मल होने पर लोगों ने उन्हें मुबारकबाद दी और तोहफे पेश कर उनकी हौसला अफजाई की। इस दौरान कारी मोहम्मद मुनाजिर हुसैन ने कुरान-ए-करीम की अहमियत और फजीलत बयान करते हुए कहा कि यह दुनिया की अजीम और मुकद्दस किताब है, जो इंसान के दिलों में उतर जाती है और उसे बुराइयों से दूर रहने का रास्ता दिखाती है। उन्होंने कहा कि कुरान की तालीम पर अमल करने से समाज में भाईचारा और इंसानियत को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.