हरियाणा स्टेट कराटे में निर्णायक बने सुनील
कानपुर, सितम्बर 22 -- कानपुर। हरियाणा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से 26 और 27 सितंबर के बीच कुरुक्षेत्र स्टेडियम में हरियाणा स्टेट कराटे चैम्पियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसमें कानपुर के सुनील श्रीवास्तव निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। हरियाणा स्पोर्ट्स एसोसिएशन को हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन, हरियाणा सरकार के युवा मामले व खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के कराटे खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। सुनील श्रीवास्तव के चयन पर ऑल कानपुर कराटे-डू एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय वैश्य, राकी एडविन, सुमित कश्यप, मिथुन श्रीवास्तव, राहुल कटिहार, सिद्धांत श्रीवास्तव, ज्योति, मुस्कान आदि ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.