सीवान, फरवरी 21 -- ट्रक चालक मूल सिंह ने पुलिस की पूछताछ में कई अहम खुलासा किया है। बताया है कि शराब की खेप कारोबारियों द्वारा हरियाणा से लोड किया गया था। इसे छपरा में डिलीवरी किया जाना था। ट्रक में शराब छिपाए जाने की सूचना इसे नहीं थी। इसे बस इतना ही बताया गया था कि इसे छपरा तक पहुंचाना है। रास्ते में किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए ट्रक के आगे-आगे रास्ता दिखाने के लिए एक युवक बाइक लेकर चल रहा था। क्या कहते हैं उत्पाद अधीक्षक उत्पाद अधीक्षक बिपिन कुमार ने बताया कि होली पर्व के दौरान शराब कारोबारी अधिक सक्रिय हो जाते हैं। इसको लेकर डीएम के निर्देश के आधार पर जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच के क्रम में जीरादेई थाना क्षेत्र के तीतरा बाजार के समीप शराब लदे एक ट्रक को जब्त किया गया है। इस मामले में दो लोगों को भी गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.