हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 67.72 लाख की शराब बरामद, एक गिरफ्तार
बदायूं, जुलाई 19 -- हजरतपुर। हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 23,952 बोतल, हाफ और पव्वों की हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की खेप हजरतपुर पुलिस ने गंगा एक्सप्रेस-वे पर पकड़ ली। बरामद शराब की अनुमानित कीमत सड़सठ लाख बहत्तर हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर गिरफ्तार हुआ, जबकि ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस शराब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी है। हजरतपुर थाना पुलिस ने एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे पर बिहारीपुर अजब गांव के पास पिलर संख्या 216.8 किलोमीटर के निकट घेराबंदी कर एक ट्रक को रोक लिया। तलाशी लेने पर ट्रक से इम्पीरियल ब्लू, रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज ब्रांड की हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। पुलिस ने मौके से विवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.