कन्नौज, मई 25 -- कन्नौज, संवाददाता। हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को गुरसहायगंज पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में पकड़ लिया। पुलिस ने समधन फ्लाईओवर के पास जीटी रोड पर घेराबंदी कर दो अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 142 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, एक आईशर कैंटर, दो मोबाइल फोन और नगदी बरामद हुई है। बरामद शराब की कीमत करीब सात लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर कुलवीर सिंह के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी त्रदीप सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दबिश दी। यह भी पढ़ें- स्कार्पियो से बि...