हरियाणा से दबोचे गए दो शातिर वाहन चोर
रुडकी, अप्रैल 30 -- मंगलौर। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने हरियाणा के पानीपत से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो टोल बैरियर तोड़ते हुए चोरी की गाड़ी लेकर फरार हुए थे। 22 अप्रैल 2026 को दिल्ली निवासी बंटी की ईको कार गुंड मंडी, मंगलौर से चोरी हो गई थी। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने इस मामले को सुलझाने के लिए हरिद्वार से लेकर हरियाणा तक 419 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जांच में सामने आया कि आरोपी एक काली स्विफ्ट डिजायर कार का इस्तेमाल कर रहे थे। चोरी के बाद आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत के कई टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़कर गाड़ी भगाने की दुस्साहसिक कोशिश की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.