हरियाणा से उत्तराखंड बॉर्डर तक रोशनी से नहाएगा कांवड़ मार्ग, जिला पंचायत करेगी विशेष इंतजाम
सहारनपुर, जुलाई 22 -- सहारनपुर। हरियाणा बॉर्डर से उत्तराखंड बॉर्डर तक कांवड़ मार्ग रोशनी से नहाएगा। सहारनपुर जिला पंचायत ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। जी हां, उत्तराखंड से हरियाणा सीमा तक कांवड़ियों के सफर को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए जिला पंचायत करीब 1.15 करोड़ से हाईवे और सड़कों के किनारे लाइटें और हाईमास्ट लगाएगा ताकि पूरी रात कांवड़ मार्ग रोशनी से जगमगाता रहे। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) ने बताया कि उत्तराखंड बॉर्डर स्थित काली नदी से लेकर सरसावा की हरियाणा सीमा तक, नगरीय सीमा को छोड़कर, रोशनी की विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसका उद्देश्य रात्रि के समय लाखों कांवड़ियों को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना और दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है।यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले तालाबों आदि की विशेष बैरिकेडिंग कराई जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.