फरीदाबाद, मई 1 -- नूंह,सरसमल। हरियाणा सुपर-100 का लाभ देश के सबसे पिछड़े जिले नूंह के बच्चों को भी होने लगा है। सरकार की मदद से यहां के बच्चे भी प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी में। तालीम हासिल करने का ख्वाब बुनने लगे हैं। गांव टांई का छात्र राशिद इनमें एक है। राशिद ने जेईई मेंस की परीक्षा में 99.33 पर्सेंटाइल हासिल किए है, जिन्हें 29 अप्रैल को शिक्षा मंत्री ने सम्मानित किया। बहरहाल, नीति आयोग की रिपोर्ट में देश के पिछड़े जिले नूंह में अब बदलाव की तस्वीर साफ नजर आने लगी है। गांव टांई के राशिद की कहानी इसी बदलाव की मिसाल बनकर सामने आई है। सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई करने वाले राशिद ने कड़ी मेहनत के दम पर आईआईटी जेईई मेंस में 99.33 पर्सेंटाइल हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है。 यह भी पढ़ें- हरियाणा सुपर-100 में चमके नू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.