हापुड़, फरवरी 12 -- मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रम से वापस लौटने के दौरान हरियाणा के मशहुर सिंगर मासूम शर्मा ने तीर्थ पुरोहित के पास पहुंच कर अपने परिवार की वंशावली को सुना। इस दौरान उनके साथ सेल्फी लेने वाले लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बृहस्पतिवार की दोपहर को सिंगर मासूम शर्मा हरियाणा से एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुरादाबाद के लिए गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान वह अपने तीर्थ पुरोहित सुनील राय गौतम के यहां पहुंचे। यहां उन्होंने तीर्थ पुरोहित के माध्यम से अपने परिवार की वंशावली को सुना। सिंगर के आने की सूचना आस पास के युवाओं को लगी तो वहां पर भीड़ लग गई। करीब 30 मिनट तक सिंगर तीर्थ पुरोहित के पास रुके। सुनील राय गौतम ने बताया कि गढ़ तीर्थ पुरोहित के यहां पर हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के लोगों के वंशावली दर्ज है। इसमें मशहूर सिंगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.