काशीपुर, मई 27 -- बाजपुर, संवाददाता। कुरुक्षेत्र हरियाणा की साइबर पुलिस मंगलवार को कोतवाली पहुंची। यहां पर लोकल पुलिस की मदद से हरियाणा पुलिस ने पूछताछ के लिए पहाड़ी कॉलोनी, मुंडिया पिस्तौर से दो लोगों को हिरासत में लिया और कागजी कार्रवाई करने के बाद इन दोनों को लेकर अपने साथ हरियाणा लौट गई। कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र पुलिस के एएसआई सुनील कुमार, एएसआई सतवीर सिंह दो अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मंगलवार की सुबह बाजपुर कोतवाली पहुंचे। यहां से ये लोग पहाड़ी कॉलोनी पहुंचे जहां पर एक संस्था के कार्यालय में पहुंचकर इन लोगों ने वहां से एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इसके बाद ये टीम मुंड़िया पिस्तौर पहुंची जहां पर उन्होंने एक अन्य युवक को हिरासत में लिया। इन दोनों युवकों को पूछताछ के लिए पुलिस टीम कोतवाली लेकर पहुंची जहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.