गुड़गांव, अप्रैल 24 -- गुरुग्राम/चंडीगढ़,गौरव चौधरी। हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता में 30 से 35 प्रतिशत तक सुधार लाने के लिए एक व्यापक एक्शन प्लान तैयार किया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में शुक्रवार को चंडीगढ़ में हुई उच्च स्तरीय बैठक में प्रदूषण की सटीक निगरानी से लेकर परिवहन और औद्योगिक उत्सर्जन पर नकेल कसने के लिए कई बड़े निर्णय लिए गए। वायु गुणवत्ता की होगी सटीक निगरानीराज्य में प्रदूषण के स्तर को मापने के लिए निगरानी तंत्र को और मजबूत किया जा रहा है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के अध्यक्ष जे. गणेशन ने बताया कि जुलाई 2026 तक सीएएक्यूएमएस (सीएएक्यूएमएस) की संख्या 29 से बढ़ाकर 52 कर दी जाएगी। इसके लिए 23 नए स्टेशनों की स्थापना के लिए मई के पहले सप्ताह में टेंडर...