नई दिल्ली, अगस्त 22 -- रोहतक, हमारे संवाददाता। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी एचटेट का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया। इसमें 31,847 अभ्यर्थी पास हुए हैं। बोर्ड के चेयरमैन शंकर धुप्पड़ ने बताया कि इस बार 2.33 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया था। इनमें से 1,66,137 लड़कियां थीं। पंजीकरण कराने वालों में से 1.92 लाख ने ही परीक्षा दी। प्राइमरी टीचर (लेवल-1) का रिजल्ट सबसे खराब रहा, इसमें सिर्फ 3.53 प्रतिशत अभ्यर्थी ही पास हुए। कुल 31,402 अभ्यर्थियों ने पेपर दिया था। ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (लेवल-2) में सफलता प्रतिशत सबसे अधिक 20.71 रहा। कुल 99,896 ने पेपर दिया था। पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (लेवल-3) में 16.5 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे। यह भी पढ़ें- HTET Result 2026: हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक; 1.92 लाख अभ्...