वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी। यूपी कालेज में भूगोल विभाग के शोध छात्र सुमित सौरभ ने हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सहायक प्राध्यापक (भूगोल) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से कॉलेज में हर्ष का माहौल है। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष प्रो. अंजू सिंह सहित अन्य प्राध्यापकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...