सहारनपुर, मई 2 -- सहारनपुर, संवाददाता। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस की टक्कर से एक युवक मौत हो गई। मृतका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। सरसावा के अशोक विहार निवासी राकेश कुमार ने दर्ज कराए मामले में बताया कि उनका 30 वर्षीय बेटा विकास कुमार 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे अपनी दुकान का सामान लेकर बाइक से सरसावा जा रहा था। जब वह दबनी वाला कब्रिस्तान के पास पहुंचा तो उसको हरियाणा रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी, जिससे उनके बेटे विकास की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर बस संख्या के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.