गुड़गांव, मई 16 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार और हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वर्ष 2026 के लिए घोषित इन पुरस्कारों के तहत हरियाणा विज्ञान रत्न अवार्ड में चयनित वैज्ञानिक को पांच लाख रुपये की नगद राशि, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। यह पुरस्कार उन प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों के लिए है, जिनकी आयु 40 वर्ष से अधिक है और जिन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह भी पढ़ें- विज्ञान रत्न पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक होंगे आवेदनहरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार हरियाणा युवा विज्ञा...