हरियाणा में 6 महीने के मासूम पर टूट पड़ा कुत्ता, डंडे मारकर भी नहीं छोड़ा; रिलेक्स दिखा मालिक- खौफनाक वीडियो
सोनीपत, सितम्बर 18 -- हरियाणा के सोनीपत में एक खौफनाक मंजर सामने आया है। यहां एक पालतू कुत्ते ने छह महीने के मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। हमला इतना तेजी से हुआ कि बच्चे को गोद में उठाए महिला को भी संभलने और सोचने का मौका नहीं मिला। कुत्ते के अचानक हमले से महिला बच्चा समेत जमीन पर गिर गई। कुत्ते ने लगातार अपने दांतों से बच्चे को दबाए रखा। आस-पास के लोग बचाने आए, उन्होंने कुत्ते के मुंह से बच्चे को छुड़ाने के लिए डंडे और हाथों का इस्तेमाल किया। इस घटना का खौफनाक वीडियो सामने आया है। घटना सोनीपत जिले सिक्का कॉलोनी की बताई जा रही है। कुत्ते के हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायल बच्चे का रोहतक PGI में उपचार चल रहा है। बच्चा डॉक्टरों की निगरानी में है। इस पूरे हमले के दौरान एक दृश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.