नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- हरियाणा में सफाई कर्मियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात के बाद हड़ताल समाप्त की। यूनियन प्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और कृष्ण कुमार बेदी से भी मुलाकात की। एक समझौते के तहत सफाई कर्मियों को एकमुश्त वर्दी भत्ते के बजाय हर महीने 440 रुपये वर्दी भत्ता दिया जाएगा। समान काम के लिए समान वेतन और बकाया भुगतान पात्र कर्मचारियों को किया जा चुका है। नगर निकाय रोल पर कार्यरत सफाई कर्मियों को एलटीसी का लाभ मिलेगा।चिकित्सा और बीमा सुविधाओं में बढ़ोतरी सफाई कर्मियों और सीवरमैन के वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। इसमें नियमित, नगर निकाय रोल और एचकेआरएनएल कर्मचारी शामिल होंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कैशलेस चिकित्सा नीति को नगर निकायों के नियमित कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके आश्र...