पूर्णिया, मई 31 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। हरियाणा के फरीदाबाद में हत्या कांड के दो आरोपियों को हरियाणा पुलिस ने बलिया थाना के पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई शनिवार की देर रात बलिया थाना पुलिस के सहयोग से की गई। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को रविवार को फरीदाबाद पुलिस ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी कर अपने साथ लेकर रवाना हो गई। गिरफ्तार आरोपियों में मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मजौरा निवासी उपेंद्र भगत के पुत्र मनोज कुमार भगत तथा बड़ी चांयटोला निवासी रच्छी मंडल के पुत्र राजू कुमार मंडल शामिल हैं । बलिया थानाध्यक्ष रामलाल भारती ने बताया कि बीते 22 मई को हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- हरियाणा में युवक की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार मामले में फरीदाबाद थाना में कांड संख्या 203/2...