हरियाणा में मज़दूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
पीलीभीत, सितम्बर 21 -- पूरनपुर। हरियाणा मज़दूरी करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक कई वर्षों हरियाणा में रहकर मजदूरी करता था। गांव घुंघचाई निवासी 45 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र राम कुमार यादव हरियाणा के जनपद रोहतक क्षेत्र में एक कृषि फार्म पर रहकर कई वर्षों से मजदूरी करते थे। समय समय पर वह घर भी आते जाते थे। शनिवार को फार्म मालिक ने फोन पर सूचना दी कि कृष्ण कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद मौत हो गई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: बहन से सुबह हुई थी फोन पर बातचीत कृष्ण कुमार के भाई भी बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। सूचना मिलने के बाद वह हरियाणा रवाना हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.