नई दिल्ली, फरवरी 16 -- इंदौर में जहरीले पानी पीने की वजह से हुई मौतों के बाद हरियाणा के पलवल में भी संक्रमित पानी की वजह से कई लोगों की जान चली गई है। जानकारी के मुताबिक पिछले दो सप्ताह में ही कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है जिसमें पांच बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से चार लोगों की मौत हेपेटाइटिस-बी के कारण बताई गई है।हेपेटाइटिस-बी से संक्रिमत पाए गए कई लोग अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पलवल जिले के हथीन उपमंडल के छांयसा गांव में लोगों की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम तैनात की गयी है। गांव में 400 से अधिक लोगों की जांच की गई है। हालांकि, कुछ ग्रामीणों का दावा है कि मृतकों की संख्या इससे अधिक है और इनमें कुछ युवा भी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- पंजाब में प्रॉफिट, हरियाणा में लॉस; महंगी बिजली की मार झेल रही जनता, AAP ने घेरा अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.