गढ़वा, मार्च 5 -- धुरकी, प्रतिनिधि। धुरकी थाना अंतर्गत कदवा गांव के एक युवक की हरियाणा में ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। उक्त सूचना से गांव और परिजनों में गहरा शोक है। मृतक धनी यादव के 22 वर्षीय पुत्र दरगाही यादव का पुत्र था। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जाता है कि दरगाही हरियाणा में रहकर काम करता था। परिजनों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। हालत गंभीर होने पर उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद ब्रेन हेमरेज होने की पुष्टि की। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। दरगाही की शादी कुछ ही महीने पहले हुई थी। शादी के बाद वह परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए काम करने हरियाणा चला गया था। युवक की मौत की खबर जैसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.