हरियाणा में बिल्डिंग का पीलर गिरने से भरनो के मजदूर की मौत
गुमला, अगस्त 18 -- भरनो। प्रखंड के सूपा, मासूटोली निवासी मजदूर धारो उरांव (40) की हरियाणा में निर्माणाधीन बिल्डिंग का पीलर गिरने से दबकर मौत हो गई। घटना सोमवार शाम की बतायी जा रही है। धारो इसी माह पांच अगस्त को मजदूरी करने हरियाणा गया था।जानकारी के अनुसार हरियाणा स्थित एयरपोर्ट परिसर में बिल्डिंग निर्माण का काम चल रहा था। धारो भी वहां मजदूरी कर रहा था। काम के दौरान अचानक बिल्डिंग का पीलर गिर गया और धारो उसके नीचे दब गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।धारो के साथ गांव के तीन अन्य युवक भी हरियाणा में मजदूरी करने गए हैं। साथियों ने घटना की जानकारी फोन पर परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। गांव में भी शोक का माहौल है। हरियाणा में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे गांव लाया जाएगा। धारो अपने पीछे मां, पत्नी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.