फरीदाबाद, फरवरी 10 -- अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में हुई झूला गिरने की घटना के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि अब राज्य सरकार झूला सेफ्टी पॉलिसी बनाएगी। यह देश में अपनी तरह की पहली नीति होगी, जिसका उद्देश्य झूलों और मनोरंजन साधनों को पूरी तरह सुरक्षित बनाना होगा। इस पॉलिसी से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही सीएम ने सूरजकुंड मेले में हुए हादसे में घायल हुए लोगों को 1-1 लाख रुपए की मुआवजा राशि देने की घोषणा भी की। वहीं इस हादसे के बाद हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद के पुलिस उपायुक्त के पद पर कार्यरत IPS अधिकारी मकसूद अहमद व हरियाणा पुलिस सेवा के अधिकारी सुरेश कुमार का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में सूरजकुंड जैसी झूला टूटने की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सरकार ठो...