चंडीगढ़, मार्च 19 -- हरियाणा सरकार ने राज्य सभा चुनाव के महज दो दिन बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादले और विभागों में बदलाव किये हैं। जारी आदेशों के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं। यह आदेश राज्यपाल की मंजूरी के बाद तत्काल प्रभाव से लागू कर दिये गये हैं। इस फेरबदल में डॉ राजा शेखर गुंडरू को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से हटाकर मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है, जबकि परिवहन विभाग उनके पास यथावत रहेगा। जी. अनुपमा को नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। अपूर्व कुमार सिंह को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से हटाकर उच्च शिक्षा और लोक निर्माण एवं वास्तुकला विभाग की जिम्मेदारी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.