फरीदाबाद, अप्रैल 9 -- चंडीगढ़/ फरीदाबाद, सरसमल। हरियाणा सरकार ने लंबित फाइलों को तेजी से निपटाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने गुरुवार को 15 दिन में फाइलें साफ करने को कहा। सभी विभागों को पोर्टल पर सही स्थिति अपडेट करने के आदेश दिए गए। सरकार ने प्रशासनिक कामकाज को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए यह कदम उठाया है। सीएफएमएस और टीआईएस पोर्टल पर कई फाइलें लंबित दिखाई दे रही हैं। इनमें से कई मामलों का निपटान पहले ही हो चुका है, लेकिन उनकी स्थिति पोर्टल पर अपडेट नहीं की गई है। इससे लंबित फाइलों की संख्या ज्यादा दिख रही है।मुख्य सचिव ने सभी विभागों, बोर्डों, निगमों और स्वायत्त संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि वे लंबित फाइलों की समीक्षा करें और उनकी सही स्थिति तुरंत दर्ज करें। प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों और उपा...