फरीदाबाद, अप्रैल 8 -- चंडीगढ़/फरीदाबाद, सरसमल। हरियाणा में न्यूनतम वेतन में 35 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है। यह नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से लाखों श्रमिकों की आय में सीधा इजाफा होगा। बुधवार को हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल की हुई बैठक में यह फैसला किया गया।श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि नई दरों के अनुसार अकुशल श्रमिक का वेतन 15220 रुपये, अर्द्ध-कुशल श्रमिक का 16780.74 रुपये, कुशल श्रमिक का 18500.81 रुपये और उच्च कुशल श्रमिक का वेतन 19425.85 रुपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस फैसले से प्रदेश के लाखों श्रमिकों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। वेतन बढ़ने से श्रमिक अपने परिवार की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकेंगे और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। यह बढ़ोतरी करीब 35 प्रतिशत तक की गई है, जिसे श्र...