हरियाणा में डिवाइडर से टकराकर गाड़ी पलटी, बालक सहित सात घायल
शामली, जुलाई 24 -- कैराना। उमरा के लिए जा रही स्कार्पियो गाड़ी हरियाणा के सनौली टोल प्लाजा के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में गाड़ी सवार हाजी सारिक वह उसके 10 वर्षीय भांजे सहित सात लोगों को मामूली चोट आई। शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे हाजी सारिक निवासी पानीपत रोड स्कॉर्पियो गाड़ी द्वारा उमरा जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट जा रहा था। गाड़ी में हाजी सारिक का भाई नाहिद तथा 10 वर्षीय भांजा हैमर, इंतजार और गुलवेज निवासी रहमतनगर, मोहसिन और हमाज निवासी मोहल्ला दरबार कला भी थे। सनौली टोल प्लाजा से थोड़ा आगे उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में सभी को मामूली चोट आई। उमरा जाने वाले हाजी सारिक को सनौली में उपचार के बाद दूसरी गाडी द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.