हरियाणा में खुफिया सूचना पर कार से 3 करोड़ की हेरोइन बरामद, इस जगह छुपाकर ले जा रहा था आरोपी
नूंह, अगस्त 26 -- हरियाणा के नूंह में क्राइम ब्रांच तावडू ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाजिद उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी स्विफ्ट कार से 1.597 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3.15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि आरोपी के बारे में पहली सूचना तावडू क्राइम इंवेस्टिगेशन ब्रांच प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार की टीम को मिली थी। जिसमें बताया गया कि कोटला निवासी वाजिद हेरोइन बेचने का काम कर रहा है। खबर मिली कि वह हेरोइन लेकर अपनी कार से गांव पल्ला होते हुए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज-नूंह रोड से कोटला जाएगा। इस पर टीम ने नल्हड़ रोड पर लाला अमरनाथ कॉलोनी के पास नाकाबंदी कर दी। यह भी पढ़ें- जांच का मकसद मुझे फंसाना था; अंकित शर्मा मामले में सजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.