हरियाणा में कार्यरत युवक की मौत, शव गांव आते ही मचा कोहराम
हाजीपुर, जून 13 -- जंदाहा । संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र के महिसौर थाना के महिसौर के युवक की हरियाणा के गुरुग्राम में काम करने के दौरान मौत हो गई। शनिवार को युवक का शव गांव में आते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृत युवक महिसौर वार्ड 14 निवासी मोतीलाल दास का 40 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न दास बताया गया है। बताया गया कि युवक विगत कई साल से गुरुग्राम में रहकर बढ़ई का काम करता था।
घटनाक्रम गुरुवार को काम करने के दौरान मकान के ऊपर से गिर गया, जिसे लोगों ने आनन-फानन में गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मगर गंभीर स्थिति में उसे शुक्रवार को रेफर कर दिया गया। जहां ले जाने के दौरान रस्ते में ही उसकी मौत हो गई। शनिवार को मृतक का शव गांव आते ही पूरे गांव में परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि मृत युवक बहुत ही नेक दिल युवक था। जब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.