हरियाणा में कानपुर के तैराकों ने जीते रजत और कांस्य
कानपुर, सितम्बर 16 -- कानपुर। हरियाणा के बहादुरगढ़ में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शहर के तैराकों ने एक रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए। 70-74 आयु वर्ग की बैक स्ट्रोक स्पर्धा में प्रकाश अवस्थी ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, 40-44 आयु वर्ग की फ्री स्टाइल स्पर्धा में अनुभव मिश्रा कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। इसी आयु वर्ग में 70-74 के बटरफ्लाई मुकाबले में आरके कमल ने कांस्य पदक हासिल किया। 240 से 279 आयु भार वर्ग की रिले टीम फ्री स्टाइल स्पर्धा में प्रकाश अवस्थी, आरके कमल, प्रदीप कुमार और विकास अवस्थी की टीम ने कांस्य पदक जीता। यह भी पढ़ें- मनीष ने रजत, आरबी सिंह ने जीता कांस्य पदक प्रतियोगिता में पदक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.