चंडीगढ़, मार्च 18 -- हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में टाइट फाइट में कांग्रेस एक वोट से जीत पाई है। उसके कैंडिडेट कर्मवीर सिंह बौद्ध 28 वोट पाकर राज्यसभा पहुंचे हैं, जबकि भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को 27 मत मिले हैं। इस तरह भाजपा ने तीसरा कैंडिडेट उतारकर अपनी जीत तय मान रही कांग्रेस को चुनाव में हांफने पर मजबूर कर दिया। इसकी वजह थी कि उसके ही 5 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी और 4 के वोटों को अवैध करार दिया गया। क्रॉस वोटिंग को लेकर एक नाम मोहम्मद इलियास का सामने आया था, जो मेवात के पुन्हाना सीट से विधायक हैं। अब उनके अलावा अन्य 4 विधायकों के बारे में भी सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है। इन 4 विधायकों में एक और मुस्लिम सदस्य मोहम्मद इसराइल हैं, जो हथीन सीट से विधायक हैं। इसके अलावा रतिया के जरनैल सिंह, साढौरा की रेनू बाला औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.