नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- हरियाणा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए उनके महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी कर दी है। केंद्र सरकार की तर्ज पर यह बढ़ोतरी हुई है। राज्य के वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब डीए और डीआर की दर 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दी गई है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी। हरियाणा सरकार के इस फैसले का लाभ 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन और पैंशन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा। बढ़ा हुआ डीए और डीआर मई-2026 के वेतन और पेंशन के साथ दिया जाएगा। इसके साथ ही जनवरी, 2026 से अप्रैल 2026 तक का बकाया (एरियर) जून 2026 में जारी किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि डी.ए./डी.आर. के भुगतान में 50 पैसे या उससे अधिक की राशि को अगले पूरे रुपये में गिना कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.