रायबरेली, अप्रैल 15 -- सतांव,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब सात माह पूर्व एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने हरियाणा प्रांत के जींद शहर गए युवक का शव मंगलवार को उसके घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पत्नी व तीन बच्चों की चीख ने मौके पर मौजूद लोगों की आंखे नम कर दी। दोपहर बाद डलमऊ गंगातट पर परिजनों ने शव का अन्तिम संस्कार कर दिया। क्षेत्र के मलिकमऊ चौबारा पंचायत के पूरे नक्का गांव के रहने वाले रामसजीवन (39) पुत्र जागेश्वर करीब सात माह पहले मजदूरी के लिए हरियाणा के जींद शहर स्थित एक भट्ठे पर गए थे। परिजनों के मुताबिक करीब पंद्रह दिन पहले वे रात में लघुशंका के लिए उठे और कहीं सिर के बल गिर गए। यह भी पढ़ें- मजदूर का शव गांव पहुंचते ही कैथी गांव में मचा कोहराम भट्ठा संचालक ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और सूचना परिवार वालों को दी। रामसजीव...