हरियाणा में अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम पर हमला; दो कर्मचारी घायल, कई गाड़ियों के शीशे टूटे
मानेसर, सितम्बर 3 -- हरियाणा के मानेसर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान गुरुवार शाम को रेहड़ी-पटरी वालों ने मिलकर नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम पर अचानक पथराव कर दिया। यह घटना गांव अलीयर-बास्कुशला स्थित शंकर की ढाणी के पास मुख्य मार्ग पर हुई, जहां टीम अवैध रूप से बनी मार्केट को हटाने गई थी। इस हिंसक झड़प में नगर निगम के दो कर्मचारी चोटिल हो गए, जबकि अधिकारियों की गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, शंकर की ढाणी के पास मुख्य सड़क पर लंबे समय से अवैध मार्केट और रेहड़ियों का कब्जा था, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। शाम करीब 5 बजे नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंची। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ विकास शर्मा के नेतृत्व में जेई देविंदर और मंदीप समेत पूरी टीम ने कार्रवाई शुरू की।रेहड़ियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.