हरियाणा में अगले साल 20 हजार पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती, DGP का बड़ा एलान
गुरुग्राम, सितम्बर 28 -- हरियाणा में अगले साल पुलिस पदों पर 20 हजार भर्तियां होने जा रही हैं। हरियाणा पुलिस के महानिदेशक अजय सिंघल ने सोमवार को यह जानकारी दी। सिंघल ने कहा है कि पुलिस विभाग में 26 प्रतिशत वेकेंसी को भरने के लिए भर्ती की जाएगी। सिंघल ने बताया कि इस साल करीब 5,500 पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई है और अन्य 4000 की नवंबर में भर्ती होने जा रही है। राज्य पुलिस अगले दो साल में आधुनिकीकरण और बुनियादी ढांचे पर लगभग 1,300 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार ने इस साल पुलिस वेलफेयर और आधुनिकीकरण के लिए 640 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। ऐसे में विभाग को उम्मीद है कि अगले साल भी इतना ही राशि आवंटित की जाएगी।पुलिस स्टेशन की नई बिल्डिंग के उद्घाटन सिंघल ने सेक्टर 17-सी में सेक्टर 17-18 पुलिस स्टेशन की नई बिल्डिंग के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.